अनोखी परंपरा जहां शादी में उल्टा लटकाकर की जाती हैं दूल्हे की पिटाई!

By: Ankur Fri, 04 Nov 2022 11:12:06

अनोखी परंपरा जहां शादी में उल्टा लटकाकर की जाती हैं दूल्हे की पिटाई!

शादियों का सीजन शुरू हो चुका हैं और हर तरफ शादियों की धूम देखने को मिल रही हैं। शादियों में कई तरह के रिवाज निभाए जाते हैं। हर क्षेत्र के अपनी परम्पराएं होती हैं। लेकिन इन परंपराओं में से कुछ बेहद ही अलग और अनोखी हैं जो सभी को हैरान करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे ही अनोखे रिवाज के बारे में बताने जा रहे है जिसके अनुसार शादी में दूल्हे को उल्टा लटकाकर उसकी पिटाई की जाती हैं। हम जिस रस्म की बात कर रहे हैं वह साउथ कोरिया की शादियों में निभाई जाती हैं। इस देश में शादी के दौरान लड़के को मर्दानगी साबित करनी होती है जिसके लिए खूब पिटाई की जाती है।

साउथ कोरिया में शादी के बाद लड़के को लकड़ी से बांध दिया जाता है और उल्टा लटका दिया जाता है। इसके बाद लड़के के तलवों पर डंडे से मारा जाता है। इसके अलावा लड़के को जूते से भी मारा जाता है। इस परंपरा के पालन करने की एक बड़ी वजह है। साउथ कोरिया के लोग मानते हैं कि इस परंपरा में लड़के पास हो जाते हैं, तो उन्हें आने वाले समय में कोई परेशानी नहीं होती है। वह पहले ही मार खा जाते हैं, तो पूरी जिंदगी मजबूत बने रहते हैं।

साउथ कोरिया में इस रस्म को लोग काफी खुशी से मनाते हैं। बताया जाता है कि दूल्हे के दोस्त ही लड़के को लटका देते हैं और उसके तलवे पर डंडे से मारते हैं। इसी के साथ यहां पर शादी समारोह में अधिक से अधिक लोगों को बुलाना समाज में उनके रुतबे से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि जिनकी शादी समारोह में जितना ज्यादा मेहमान आते हैं वो उतना फेमस है। यहां पर लोग समाज में अपनी धाक जमाने के लिए मेहमानों को खरीदते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर इस काम के लिए एजेंसियों की मदद लेते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com